जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने शनिवार को कोटपूतली–बहरोड़ जिले के काठूवास गांव पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्वर्गीय माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माता जी को दी श्रद्धांजलि
ram


