भारत सरकार के संयुक्त सचिव ने बोराज कस्बे की पीएम महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय बोराज का निरीक्षण किया

ram

जयपुर। मनीष तिवारी संयुक्त सचिव, खाद्य विभाग, भारत सरकार द्वारा गुरुवार को जयपुर जिले के बोराज कस्बे की पीएम महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय बोराज का निरीक्षण किया गया। इस दौरान तिवारी ने कक्षा कक्षों, स्मार्ट क्लासरूम, वोकेशनल व विज्ञान लैब, पुस्तकालय, स्पोर्टस कक्ष, विज्ञान / गणित कक्ष इत्यादि का अवलोकन किया व पीएम संबंधित समस्त गतिविधियों की जानकारी ली। विद्यालय की स्वच्छता व परिसर की सराहना करते हुये पीएम गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सुमन देवी, उपायुक्त, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद; मुकुल कलिया मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी | डीपीसी समसा जयपुर; सीमा पराशर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मौजमाबाद जयपुर जिले सोम प्रकाश सैनी, एडीपीसी जयपुर; रेखा शर्मा .ए. प्रभारी डायट गोनेर व कालू राम कार्यक्रम अधिकारी, पीएम योजना की टीम निरीक्षण व संबलन हेतु उपस्थित रही। विद्यालय प्राचार्य द्वारा विद्यालय स्टाफ के सहयोग से पीएम की समस्त गतिविधियों के नियमित संचालन व समस्त रिकॉर्ड उपलब्ध करवाए गए। प्रधानाचार्य गीता राजावत ने अतिथियों का ससम्मान पौधे भेंट कर आभार व्यक्त किया I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *