जॉइंट टास्क फोर्स की बैठक में आंगनबाड़ी और बच्चों के विकास पर चर्चा

ram

जयपुर। इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विस (ICDS) और अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ECCE) की जॉइंट टास्क फोर्स (JTF) की तृतीय बैठक शनिवार को शासन सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। शिक्षा संकुल स्थित माधव सभागार में हुई बैठक में आंगनबाडि़यों के समन्वयन हेतु केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुसार राज्य के लिए दिशा निर्देश जारी करने, आंगनबाडि़यों के साथ संयुक्त प्रवेशोत्सव की योजना बनाने, पोषण ट्रैकर व आभा आईडी को ICDS के साथ एकीकृत करने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मेंटर शिक्षक, लेडी सुपरवाईजर एवं पीईईओ का संयुक्त प्रशिक्षण, भौतिक रूप से समन्वित आंगनबाड़ी केंद्रों हेतु गुणवत्ता मानक निर्माण, डीआरएम में ईसीसीई एजेंडा को शामिल करना, संस्कृत आंगनबाड़ी केंद्रों को विद्यालयों के साथ समन्वित करना, प्री प्राइमरी मानकों का विकास, आंगनबाड़ी से निकलने वाले बच्चों के प्रमाण पत्र का विद्यारंभ से समन्वय व भौतिक रूप से समन्वित आंगनबाड़ी केंद्रों की राज्य व जिला स्तर पर ईसीसीई की मॉनिटरिंग आदि बिंदुओं पर पर भी चर्चा की गई। शासन सचिव ने अधिकारियों को सभी बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान राज्य बजट 2026-27 में की गई आंगनबाड़ी विकास संबंधित घोषणाओं के क्रियान्वयन की कार्ययोजना भी प्रस्तुत की गई जिस पर शासन सचिव ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में राज्य परियोजना निदेशक व आयुक्त अनुपमा जोरवाल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *