जयपुर पुलिस आयुक्त ने एसीपी कार्यालय झोटवाडा में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत

ram

जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने शनिवार को एसीपी कार्यालय झोटवाडा में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश भी दिए। इस दौरान विशेष पुलिस आयुक्त ऑपरेशंस राहुल प्रकाश,अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम मनीष अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद मीणा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम एवं सहायक पुलिस आयुक्त झोटवाड़ा व संबंधित एसएचओ और थाने के अधिकारीगण उपस्थित रहे। सचिन मित्तल ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान कई परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया है। उन्होंने कहा कि आमजन को राहत देने के लिए थाना स्तर में प्रतिदिन जनसुनवाई की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र में आपसी मुकदमें, पारिवारिक विवाद, जमीनी विवाद, मकानों पर कब्जे, अवैध कब्जे, चोरी, मारपीट सहित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई। उन्होंने सभी शिकायतों की जांच कर कम से कम समय में निश्चित समयावधि में निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबधित अधिकारियों को परिवादियों की समस्याओं का तुरंत रिस्पॉन्स देने और निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस थाना झोटवाड़ा,करधनी,खोराबीसल, कालवाड़ एवं मुरलीपुरा क्षेत्र के परिवादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस आयुक्त को बताकर समाधान पाया।जनसुनवाई की खास बात यह रही कि परिवादियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाता है। समय लगने वाली अन्य समस्याओं के जल्द समाधान के लिए भी निर्देश दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *