बांग्लादेश में मतदान शुरू, आधी रात तक अधिकांश सीटों का आ जाएगा नतीजा

ram

ढाका। बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए आज सुबह साढ़े सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच 299 सीटों पर मतदान शुरू हो गया। देश भर के 42,659 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम 4:30 बजे बंद हो जाएगा। 300 सीटों में से शेरपुर-3 पर एक उम्मीदवार की मौत के बाद चुनाव स्थगित किया जा चुका है। 299 सीटों पर कुल मतदाताओं की संख्या 127,298,522 है। राष्ट्रीय संसद के साथ राष्ट्रीय जनमत संग्रह के लिए चुनाव हो रहा है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, अंतरिम सरकार के प्रमुख और प्रमुख सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस के प्रेस विंग के मुताबिक, वे सुबह 10 बजे राजधानी के गुलशन मॉडल स्कूल और कॉलेज सेंटर में मतदान करेंगे। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान भी इसी केंद्र में सुबह 9:30 से 10 बजे के बीच पहुंचेंगे। बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी के अमीर डॉ. शफीकुर रहमान सुबह आठ बजे मोनीपुर में मतदान किया है। इस बार कुल 2,028 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान खत्म होने के बाद मतगणना प्रारंभ हो जाएगी। अधिकांश सीटों के नतीजे आधीरात तक आ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *