संसदीय कार्य मंत्री ने इन्द्रोका में 29.35 लाख रूपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण— प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के लिए 71 नवीन महाविद्यालय खोले गए– श्री पटेल— नारवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

ram

जयपुर। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने शनिवार को जोधपुर के श्री गुमान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इन्द्रोका में समग्र शिक्षा पीएबी 2024-25 के तहत 29.35 लाख रूपये से नवनिर्मित विज्ञान प्रयोगशाला और पुस्तकालय भवन का विधिवत लोकार्पण किया।

केरू और झंवर में नवीन महाविद्यालय
श्री पटेल ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में दूरस्थ क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 71 नवीन राजकीय महाविद्यालयों की स्थापना की गई। उन्होंने कहा विधानसभा क्षेत्र लूणी में केरू और झंवर में नवीन महाविद्यालय का शुभारंभ किया गया और भवन निर्माण के लिए 9 करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए। हेरिटेज विद्यालय को उच्च शिक्षा के केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगासंसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि सन् 1915 में स्थापित यह हेरिटेज विद्यालय हमारे क्षेत्र की शैक्षणिक यात्रा के लिए प्रेरक केंद्र है। श्री गुमान विद्यालय को उच्च शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा सरकारी विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण का निर्माण हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से आह्वान करते हुए कहा विद्यालय में नामांकन बढ़ाएं, परिणाम बेहतर करें, अभिभावकों से निरंतर संवाद कर विद्यालय विकास में सहगामी बने।

विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाने का आह्वान
विधि मंत्री ने विद्यालय की चारदीवारी के लिए 10 लाख रूपये की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा गांव में प्राचीन छतरियों का पुनरुद्धार भी किया जाएगा।

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए दिए आवश्यक निर्देश
संसदीय कार्य मंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एनसीडी कक्ष, जनरल ओपीडी, इंजेक्शन एवं ड्रेसिंग कक्ष, पुरूष वार्ड,महिला वार्ड, टीकाकरण कक्ष, सर्जिकल ओपीडी, पंजीकरण रजिस्टर, दवाओं के स्टॉक एवं उपस्थिति पंजिका का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। श्री पटेल ने अभियान चलाकर अस्पताल परिसर एवं सभी वार्ड्स में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, सभी कार्मिकों को अस्पताल में समय पर उपस्थित रहकर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *