जयपुर। निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव श्री आशीष मोदी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में कार्मिकों का नवीनतम तकनीकों से लैस होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में एआई की मदद से न केवल राजकीय कार्यों में गति लाई जा सकती है, बल्कि इसके उपयोग से पारदर्शिता और सटीकता भी बढ़ती है। श्री मोदी मुख्यालय के अंबेडकर भवन में स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित ‘मास्टरिंग प्रोफेशनल्स एटिकेट्स विद एआई’ कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यशाला विभागीय अधिकारियों के कार्य कुशलता, प्रोफेशनल कम्युनिकेशन एवं तकनीकी ज्ञान को बेहतर बनाने के लिए आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से राजकीय कार्यों में तकनीकी उपयोग बढ़ने से आमजन को सहूलियत मिली है। कार्यशाला की मेंटर श्रीमती मनीषा पांडे ने कहा कि कार्यस्थल पर प्रभावी व्यक्तित्व, प्रोफेशनल व्यवहार और तकनीकी समझ का संतुलन किसी भी कार्मिक की कार्यकुशलता का मूल आधार होता है। उन्होंने बताया कि सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, समय प्रबंधन, शालीन संवाद, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों के साथ यदि एआई जैसे आधुनिक उपकरणों का विवेकपूर्ण उपयोग किया जाए, तो कार्य निष्पादन और निर्णय प्रक्रिया दोनों अधिक प्रभावी बनती हैं। इस दौरान हैंड्स-ऑन सेशन के माध्यम से व्यावहारिक उदाहरण प्रस्तुत किए गए तथा प्रश्न-उत्तर सत्र में कार्मिकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यशाला में अतिरिक्त निदेशक श्री अशोक जांगिड़ सहित संबंधित शाखाओं के अधिकारी एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

कार्मिकों की कार्य कुशलता और तकनीकी क्षमता संवर्धन के लिए ‘मास्टरिंग प्रोफेशनल्स एटिकेट्स विद एआई’ कार्यशाला का आयोजन- डिजिटल युग में कार्मिकों का नवीनतम तकनीकों से लैस होना बेहद जरूरी
ram


