नई दिल्ली। एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती परीक्षा की शुरुआत 4 फरवरी से हो रही है जिसके लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड कभी भी जारी किये जा सकते हैं। SSC MTS Hall Ticket 2026 ऑनलाइन माध्यम से एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध करवाए जायेंगे। इसके बाद उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।
एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड है जरूरी
भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रवेश पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। ऐसे में जब भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर एग्जाम देने जाएं तो हॉल टिकट एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
स्टेप 1: एसएससी एमटीएस हवलदार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर Login or Register बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
स्टेप 4: इसके बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
स्टेप 5: अब आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
एग्जाम पैटर्न
एसएससी की ओर से एमटीएस व हवलदार भर्ती परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र दो पेपरों में विभाजित होगा। पेपर 1 में न्यूमेरिकल एवं मैथमेटिकल एबिलिटी से 20 प्रश्न एवं रीजनिंग एबिलिटी एवं प्रॉब्लम सॉल्विंग विषय से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर 2 में उम्मीदवारों से जनरल अवेयरनेस से 25 प्रश्न एवं इंग्लिश लैंग्वेज एवं कॉम्प्रिहेंसन से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा। जो अभ्यर्थी टियर 1 एग्जाम में सफलता प्राप्त करेंगे वे ही अगले चरण के लिए सफल माने जायेंगे।



