नई दिल्ली। एप्पल ने अपनी वेबसाइट पर मैकबुक ऑर्डर करने का तरीका बदल दिया है। पहले यूजर्स को प्री-कॉन्फिगर डिवाइसेस की रेंज देखने को मिलती थी, जिसमें रैम, स्टोरेज और प्रोसेसर को कस्टमाइज नहीं किया जा सकता है। 9To5Mac की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एपल ने मैक बुक की खरीदारी का प्रोसेस अपडेट कर दिया है। अब यूजर्स अपनी जरूरत के मुताबिक, रैम और स्टोरेज के अलावा दूसरे स्पेसिफिकेशन्स सलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा।
मैक कॉन्फिग्रेशन का मिल रहा ऑप्शन
रिपोर्ट में दावा किया गया है एपल की वेबसाइट में इस चेंज को Reddit और Consomac पर सबसे पहले स्पॉट किया गया है। पहले यूजर्स को मैकबुक खरीदने के लिए रैम, स्टोरेज, प्रोसेसर और दूसरे ऑप्शन के साथ पहले से निर्धारित ऑप्शन सलेक्ट करना होता था। इसके बाद उन्हें अपनी पसंद के अनुसार मैक को फाइन-ट्यून करने का ऑप्शन मिलता था या फिर डिफॉल्ट कॉन्फिग्रेशन के साथ आगे बढ़ना होता था। नए तरीके की बात करें तो एपल ने अपनी वेबसाइट से पहले स्टेप को हटा दिया है। अब यूजर जैसे ही बॉय बटन पर क्लिक करते हैं तो बॉयर को सीधे कॉन्फिग्रेशन पेज पर डायरेक्ट कर दिया जाता है। अब यूजर्स अपनी डिवाइस को पसंद के मुताबिक कॉन्फिग्रेशन सलेक्ट कर सकते हैं। इस पेज में बॉयर्स को डिस्प्ले साइज, कलर और हार्डवेयर ऑप्शन जैसे चिप, मैमोरी और स्टोरेज कैपेसिटी सलेक्ट करने का ऑप्शन मिलता है। एपल ने इस फीचर को फिलहाल ग्लोबली लॉन्च नहीं किया है। फिलहाल यह सुविधा अभी MacBook Pro मॉडल के लिए ही उपलब्ध है। संभव है कि कंपनी जल्द ही M5 Pro और M5 Max वर्जन के लिए भी इसे शुरू कर सकती है। इसके साथ ही इस सुविधा को जल्द ही पूरी तरह से पेश किया जा सकता है।



