स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देने वाला ऐतिहासिक बजट – सीपी जोशी

ram

जयपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को निर्णायक गति देने वाला, देश की आर्थिक दिशा तय करने वाला और स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देने वाला ऐतिहासिक एवं सर्वस्पर्शी बजट है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दमदार और शानदार बजट भारत की आर्थिक संप्रभुता, स्वदेशी शक्ति और वैश्विक नेतृत्व दको नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला है। सांसद सीपी जोशी ने टैक्स प्रक्रियाओं का सरलीकरण मध्यम वर्ग के लिए राहतकारी है। स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए विशेष आवंटन और MSME के लिए ₹40,000 करोड़ का निवेश स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित करेगा। हर जिले में एक महिला छात्रावास बनाने का निर्णय से महिलाओं की समस्या दूर होगी। हर टियर टू और टियर थ्री सिटीज़ के डेवलपमेंट ग्रोथ के लिए बजट में प्रावधान दिए गए हैं यही से एम्पलॉयमेंट और मिडिल क्लास का डेवलपमेंट होता हैले में एक गर्ल हॉस्टल बनाने का निर्णय बालिकाओं की शिक्षा की बाधाओं को दूर करेगा। सैमी कंडक्टर रेयर अर्थ मिनरल्स कैंसर व अन्य गंभीर दवाई गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती उपलब्ध कराने से विकसित भारत को नई ऊँचाइयों मिलेगी। आवश्यक दवाईयों पर छूट से लाभ मिलेगा किसानों के लिए श्भारत विस्तार AI एग्री टूल की शुरुआत कृषि क्षेत्र में तकनीक के समावेश से उत्पादन बढ़ाने में मदद करेगी। सीपी जोशी ने कहा कि इस बजट में महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, किसान, युवा, श्रमिक और मध्यम वर्ग के उत्थान के साथ-साथ स्वदेशी उद्योग, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है। मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत की सोच को यह बजट ज़मीन पर उतारने वाला साबित होगा। यह बजट देश को आयात-निर्भरता से बाहर निकालकर देश में उत्पादन, नवाचार और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने वाला है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME), स्टार्टअप्स और ग्रामीण उद्योगों को मजबूती देकर यह बजट भारतीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में ठोस कदम है। सीपी जोशी ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विकसित भारत की जो आधारशिला रखी गई थी, आज यह बजट उसी विजन का सशक्त प्रतिबिंब है। जिन लोगों ने वर्षों तक विदेशी निर्भरता को बढ़ावा दिया, उन्हें आज स्वदेशी आधारित आर्थिक मॉडल की सफलता असहज कर रही है। यह बजट भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में आत्मविश्वास से भरा कदम है। सीपी जोशी ने कहा कि नया भारत आज उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता और निर्यातक राष्ट्र बन रहा है और यह बजट भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प को और सुदृढ़ करता है। यह बजट देश और प्रदेश दोनों की प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *