लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश दिवस 2026 समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आज मैं हर उत्तर प्रदेशवासी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देना चाहता हूं क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकसित उत्तर प्रदेश का संकल्प लिया है… उत्तर प्रदेश एक रूप से भारत की धड़कन है और दूसरे मायनों में यह भारत की आत्मा है। यह भारत की विकास का इंजन भी बनने जा रहा है। अमित शाह ने कहा, “… आज सरदार पटेल के नाम पर सरदार पटेल औद्योगिक क्षेत्र का शुभारंभ हुआ। इसकी डिटेल प्लानिंग की गई है… उत्तर प्रदेश का हर जिला रोजगार से युक्त हो और उत्तर प्रदेश के युवा अपने ही प्रदेश में रोजगार प्राप्त करे, ऐसी व्यवस्था होगी। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई योजनाओं को धरातल पर उतारा है। इसे कांग्रेस और सपा ने बीमारू राज्य बनाकर रखा था… 62 लाख गरीबों को घर मिला और पूरा देश जिस क्षण की राह देख रहा था तो अयोध्या श्रीराम का मंदिर बनाने का काम भी पूरा हो चुका है।

यूपी सिर्फ हृदय नहीं, भारत की आत्मा भी है : अमित शाह
ram


