टोंक : स्कूली बच्चों को मादक पदार्थो के बारे में जागरूक किया

ram

टोंक। नशा मुक्ति अभियान के तहत मंगलवार को कार्यालय प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरनियामाल में स्वास्थ्य स्वंय सेवक एवं संदेश वाहक लियाकत अली टोंक निवासी ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शरिरीक व आर्थिक नुकसान के बारे में बताया । इस दौरान लियाकत अली ने गुटखा, तम्बाकू, पान, जर्दा, सुपारी, धुम्रपान एवं शराब आदि अन्य मादक पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य पर पडऩे वाले प्रतिकूल प्रभावो के बारे विस्तार जानकारी प्रदान करते हुए इन व्यसनों से दूर रहने की जानकारी दी तथा अच्छे स्वास्थ्य व निरोगी काया पर प्रकाश डालते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया । इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजाराम मीणा, पीटीआई गंगाराम मीणा, शंकर लाल शर्मा एवं रामलाल विजय आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *