जयपुर: जयपुर मेट्रो की विनम्र अपील मेट्रो रेल मार्ग में पतंगबाजी जानलेवा

ram

जयपुर। मेट्रो के मानसरोवर से बड़ी चौपड़ मार्ग में रेल संचालन 25000 वोल्ट बिजली के तारों द्वारा किया जाता है, जिनमें लगातार 24 घंटे करंट चालू रहता है। यह बिजली के तार मेट्रो रूट पर सड़क से करीब 30 मीटर ऊंचाई तक है। यदि पतंग का मांझा इन बिजली के तारों में उलझ जाये तो कंरट इस मांझे से सीधे ही पतंग उडाने वाले तक पहुंच कर खतरनाक व जानलेवा साबित हो सकता है। पतंगो एवं मांझे के कारण मेट्रो ट्रेन संचालन में बाधा उत्पन्न हो सकती है, गत वर्ष मकर संक्राति की अवधि में ऐसा हो चुका है। जयपुर मेट्रो के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक श्री वैभव गालरिया ने मकर संक्राति की बधाई देते हुए सभी नागरिकों से मेट्रो रेल मार्ग के आसपास पतंगबाजी ना करने एवं हर्षोंल्लास के साथ सुरक्षित मकर संक्राति के उत्सव को मनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *