जयपुर: मानसरोवर दुर्घटना पर दुख जताया, सुरक्षित ड्राइविंग की अपील

ram

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मानसरोवर क्षेत्र में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में निर्दोष लोग घायल हुए हैं और जनहानि हुई है। सरकार मामले की जांच कर रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। राठौड़ ने समाज में जागरूकता की आवश्यकता बताते हुए कहा कि वाहन चलाते समय जल्दबाजी और तेज गति से बचना चाहिए। समय प्रबंधन के साथ सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा। राठौड़ सहित भाजपा पदाधिकारियों ने एसएमएस अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *