जयपुर: राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट-2026 ‘एमएसएमई एज ग्रोथ इंजंस: द स्टेट्स रोल’ सत्र – एमएसएमई सेक्टर की तरक्की में राज्यों की भूमिका पर हुई चर्चा

ram

जयपुर। जेईसीसी, सीतापुरा में आयोजित राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 के दूसरे दिन सोमवार को मुख्य हॉल में आयोजित तीसरे सत्र फायरसाइड चैट ‘एमएसएमई एज ग्रोथ इंजंस: द स्टेट्स रोल’ में छोटे उद्योगों के विकास में राज्यों की भूमिका और नीतियों के महत्च पर चर्चा की गई। इस सत्र में आंंध्र प्रदेश एमएसएमई डीसी के चेयरमैन श्री टी. शिवशंकर राव तथा महाराष्ट्र के प्रमुख सचिव, उद्योग डॉ. पी. अलबालागन से टाई ग्लोबल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के चेयरमैन श्री मुरली बुक्कापट्टनम ने संवाद किया। डॉ. अलबालागन ने कहा कि किसी भी राज्य में एमएसएमई सेक्टर की तरक्की के लिए एक माहौल का निर्माण जरूरी है। ऐसा वातावरण तैयार करने के लिए अनुकूल नीतियां, इं​डस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर तथा सरकार का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। श्री शिवशंकर ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर में छोटी—छोटी इकाइयों को शुरूआत में प्रोत्साहन की जरूरत होती है, जिसे सपोर्टिव नीतियों के सहारे पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने जिस तरह से जीएसटी की दरों में कमी की है उससे एमएसएमई सेक्टर के साथ—साथ इंडस्ट्रियल स्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी। सत्र के अंत में श्री बुकापट्टनम ने बताया कि एमएसएमई सेक्टर के विकास से समृद्धि के साथ—साथ जॉब क्रिएट किए जा सकते हैं और भारत में ऐसी क्षमताएं हर राज्य में मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *