जयपुर: शीतलहर से बचाव के लिए अपनाएं आवश्यक सावधानियां

ram

जयपुर। शीत ऋतु में तापमान में गिरावट और शीतलहर के कारण मानव जीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। ज़िले में स्थित सभी अस्पतालों में शीत लहर प्रभावितों के उपचार हेतु सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है।
सीएमएचओ प्रथम डॉ. रवि शेखावत और सीएमएचओ द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया शीत लहर से बचाव और शीत लहर ग्रसित रोगियों की चिकित्सा और आवश्यक दवाइयाँ, भंडार आदि की उपलब्धता हेतु समस्त ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

शीतलहर से सुरक्षा के उपाय
उन्होंने ने बताया कि सर्दियों के कपड़े पर्याप्त मात्रा में रखें, कपड़ों की कई परतें पहनना भी लाभदायक रहता है। बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति शीतलहर के समय जितना संभव हो, घर के अंदर रहें और ठंडी हवा से बचने के लिए कम से कम यात्रा करें। अपने शरीर को सुखाकर रखें, यदि कपड़े गीले हो जाएँ तो उन्हें तुरंत बदलें, इससे शरीर की उष्मा बनी रहेगी। मौसम की ताजा जानकारी के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखें और समाचार पत्र पढ़ें। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से गर्म पेय पिएं। बुजुर्गों और बच्चों का ख्याल रखें। हाइपोथर्मिया के मामले में व्यक्ति को गर्म स्थान पर ले जाएं और व्यक्ति के शरीर को सूखे कंबलों, कपड़ों, तौलियों या चादरों से गर्मी दें। शरीर के तापमान को बढ़ाने में मदद करने के लिए गर्म पेय पिलाएं, लेकिन मादक पेय न दें। साथ ही जितनी जल्दी हो सके, व्यक्ति को उचित चिकित्सा उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *