ब्यावर : पर्यवेक्षक ने बाहर जाने को कहा तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया

ram

– कांग्रेस जिला पर्यवेक्षक सुखदेव भगत न ब्यावर जिलाध्यक्ष हेतु कार्यकत्र्ताओं से की रायशुमारी
ब्यावर। झारखंड के सांसद एवं कांग्रेस जिला पर्यवेक्षक सुखदेव भगत शनिवार शाम को ब्यावर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान भगत ने कांग्रेस पदाधिकारियों तथा कार्यकत्र्ताओं से कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत ब्यावर जिलाध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी की। रायशुमारी के दौरान उन्होंने सभी से संभावित नामों पर चर्चा की। इस दौरान भगत शहर के अजमेर रोड स्थित होटल ग्रांड गीता पहुंचे जहां पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकत्र्ताओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत सत्कार के पश्चात भगत ने मीडिया से वार्ता करने के लिए सभागार में केवल लिस्ट में नाम वालों के अलावा सभी को बाहर चले जाने को कहा तो वहां मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता अपना-अपना नाम होने की बात कहते हुए वहीं रूकने पर अडे रहे। इस दौरान कुछ लोगों ने नारेबाजी करते हुए एक दूसरे का विरोध करना शुरू कर दिया। कांग्रेसजनो के काफी हंगामे के बाद पर्यवेक्षक सुखदेव भगत मीडिया से रूबरू हुए कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की जानकारी देते हुए संगठन की रीति-नीती के अनुसार पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस दौरान भगत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित पार्टी है और पार्टी अपने मूल्यों की स्थापना के लिए लगातार कार्य कर रही है। वार्ता के दौरान वैचारिकता की बात पर केवल दिखावा करने के सवाल पर भगत ने कहा कि वे इसलिए भी तो यहां पर आए है। पार्टी की वैचारिकता को ही स्थापति करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यकत्र्ता किसी व्यक्ति के साथ ना होकर पार्टी के साथ हो तभी पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। प्रेस वार्ता के पश्चात भगत ने कांग्रेस पदाधिकारियों तथा कार्यकत्र्ताओं से जिलाध्यक्ष हेतु रायशुमारी की। इस दौरान पूर्व विधायक सुदर्शनसिंह रावत, राकेश पारीक, रामचंद्र चौधरी, पारस पंच, अजय शर्मा, राम यादव, पप्पू काठात, कैलाश गहलोत, सोहन मेवाडा, राजेन्द्र ओस्तवाल, भूपेन्द्रपाल पंवार, कमला दगदी, अशोक रांका, रामेश्वर मेवाडा, गंगा रावत, संपति बोहरा, भरत बंधीवाल, हनुमान चौधरी, पप्पू काठात करबला, इस्लामुद्दीन कुरैशी तथा ईस्माइल काठात सहित बडी संखया में कांग्रेस पदाधिकारी तथा कार्यकत्र्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *