डीडवाना। नगर में दशहरा पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया,विजयादशमी के अवसर पर भगवान राम ने रावण का अंत किया। शाम के समय शहर के दशहरा मेला मैदान में रावण दहन हुआ, भगवान राम ने अग्निबाण चलाकर रावण का वध किया। इसके पूर्व आतिशबाजी का आयोजन हुआ। इसके बाद राम-रावण युद्ध का मंचन भी हुआ,जिसमें रावण बार-बार अपनी मायावी शक्तियों का उपयोग कर रहा था।अंततः विभीषण द्वारा भगवान श्रीराम को रावण की मृत्यु का उपाय बताया गया कि उसकी नाभि में अमृत कुंड है, जिसे अग्निबाण से समाप्त किया जा सकता है। भगवान राम ने अग्निबाण का उपयोग कर रावण का अंत किया।मेले का आयोजन सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में पोस्ट ऑफिस के सामने दशहरा मेला मैदान में दशहरा मेले का आयोजन किया जाता है, इस बार लगभग 41 फीट के रावण का दहन हुआ। सनातन धर्म सभा सुरेश वर्मा पुरुषोत्तम व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार रावण का पुतला धर्मेन्द्र वैष्णव उनके परिजनों द्वारा तैयार किया गया। आयोजन से पूर्व आदिसिद्ध स्थान नागोरिया मठ से पीठाधीश्वर स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के पावन सानिध्य में सवारी लाहोटियो की गली, गुदडी बाजार, नागौरी गेट, बस स्टैंड होते हुए फव्वारा सर्किल से होते हुए दशहरा मेला मैदान पहुंची।गज वाहन पर भगवान धनुष बाण लेकर रथ पर विराजित होकर निकले।एव रावण का बंध किया गया,इस दौरान मार्ग में जगह जगह भगवान के भक्तों ने दर्शन किया।रावण दहन के बाद सवारी फव्वारा सर्किल, रामेश्वर महादेव मंदिर के पास से होते हुए खिड़की दरवाजा, झालरिया मंदिर, बांगड़ चौक, गुदडी बाजार होते हुए मंदिर पहुंची। रावण दहन कार्यक्रम में सनातन धर्म सभा ट्रस्टी पुरुषोत्तम व्यास पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश वर्मा अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा डीएसपी धरम पूनिया भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।वही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन की माकूल व्यवस्था रही।

डीडवाना : विभीषण ने बताया भेद, राम ने रावण का किया वध, असत्य पर सत्य की विजय 41 फीट के रावण का हुआ दहन
ram