‘भारत किसी को दुश्मन नहीं मानता’, राजनाथ सिंह ने अमेरिका को सुना दी खरी-खरी

ram

नई दिल्ली। भारत पर ट्रंप द्वारा थोपे जा रहे टैरिफ और रूस से कच्चा तेल न खरीदने के लिए बन रहे दबाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका को स्पष्ट शब्दों में जवाब दे दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत किसी को अपना दुश्मन नहीं मानता। उन्होंने कहा कि कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता है, केवल स्थायी हित होते हैं। राजनाथ सिंह ने ये भी कहा कि भारत के लिए अपने किसानों और अपने उद्यमियों का हित ही सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता केवल लाभ नहीं, बल्कि एक जरूरत बन गई है।

आत्मनिर्भरता पर दिया बल
दरअसल राजनाथ सिंह समाचार चैनल एनडीटीवी के डिफेंस समिट 2025 के कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कई अहम टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया इतनी तेजी से बदल है कि हर दिन हमारे सामने नई चुनौतियां आकर खड़ी हो जाती हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भरता को पहले केवल विशेषाधिकार के रूप में देखा जाता था, लेकिन आज यह अस्तित्व बनाए रखने और प्रगति के लिए शर्त है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता हमारी अर्थव्यवस्था और हमारी सुरक्षा दोनों के लिए आवश्यक है। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए राजनाथ ने कह कि कुछ दिनों का यह युद्ध भले ही भारत की जीत और पाकिस्तान की हार बयां करता हो, लेकिन इसके पीछे वर्षों की रणनीतिक तैयारी छिपी है। हमारी सेनाओं ने भी कई वर्षों की तैयारी और कड़ी मेहनत और स्वदेशी इक्विपमेंट्स के सात चुने हुए टारगेट पर प्रभावी कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *