एशियन डेवलपमेंट बैंक ने भारत की विकास दर घटाई

ram

नई दिल्ली। एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने साल 2025-26 (FY26) में भारत की GDP ग्रोथ 6.7% से घटाकर 6.5% कर दी है। यह जानकारी 23 जुलाई ADB की ताजा एशियन डेवलपमेंट आउटलुक रिपोर्ट में दी गई है। इसके बावजूद ADB ने कहा है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना रहेगा।अमेरिकी टैरिफ और नीतिगत अनिश्चितता के कारण निर्यात और निवेश पर असर पड़ने से यह अनुमान कम किया गया है। हालांकि, ADB का मानना है कि मजबूत घरेलू खपत, बेहतर मानसून, सर्विस और कृषि क्षेत्र की मजबूती भारत की अर्थव्यवस्था को रफ्तार दे रही है।

2027 के लिए भी घटाया ग्रोथ का अनुमान
इसके अलावा, ADB ने FY27 के लिए भी विकास अनुमान को 6.8% से घटाकर 6.7% किया। फिर भी, भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है, क्योंकि ग्रामीण मांग में सुधार और सेवा क्षेत्र की तेजी इसे सपोर्ट कर रही है। ADB ने कहा, भारत की आर्थिक गतिविधियां मजबूत हैंऔर ग्रामीण मांग में तेजी से घरेलू खपत बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *