देचू : चांदसमा में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ग्रामवासियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

ram

देचू। देचू उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत चांदसमा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंचायत स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों, विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं सरकारी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक रघुवीर सिंह चांदसमा द्वारा विभिन्न योगासन व प्राणायाम की गतिविधियां करवाई गईं। उन्होंने योग के लाभों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को नियमित रूप से अपनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में माई भारत जोधपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के स्वयंसेवक कानसिंह करनोत ने युवाओं को भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और माई भारत के उद्देश्यों से परिचित करवाया। इस दौरान चांदसमा के कार्यवाहक पीईईओ चंपालाल पालीवाल, व्याख्याता चैनसिंह, सामाजिक कार्यकर्ता नरपतसिंह, वायुसैनिक चौथुसिंह, कमलसिंह, राजुसिंह, कानसिंह, सज्जनसिंह, देवाराम, मेघराज पुरोहित, नखताराम सहित अनेक ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *