दिल्ली में मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट, चलेंगी गर्म हवाएं, ऐसा रहने वाला है मौसम

ram

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आस पास के इलाकों में बीते कुछ दिनों से बेहद अधिक गर्मी हो रही है। हाल के कुछ दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने लोगों से घर ने बाहर ना निकलने की अपील की है। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार 26 अप्रैल को दिल्ली में लू चलने की संभावना है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। न्यूनतम तापमान के 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली में आसमान साफ बना हुआ है। दोपहर में कुछ इलाकों में धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में 27-28 अप्रैल तक बादल छाए रह सकते है। तापमान में मामूली कमी हो सकती है। दिल्ली में बादल छाने के कारण गर्मी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो 29 अप्रैल से एक मई तक लगातार तेज और गर्म हवाएं चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *