दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली की भाजपा सरकार राजस्व बढ़ाने के लिए अन्य राज्यों की सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाते हुए एक नई पूर्णतया विश्वसनीय आबकारी नीति लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि नीति पारदर्शी होगी और यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार की जाएगी कि इससे समाज में कोई समस्या पैदा न हो। इस साल फरवरी में आम आदमी पार्टी को हराकर भाजपा दिल्ली में सत्ता में आई थी। पिछली आप सरकार द्वारा लाई गई आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताएं और भ्रष्टाचार भाजपा के लिए प्रमुख चुनावी मुद्दों में से एक था। आरोप सामने आने के बाद इस नीति को रद्द कर दिया गया।
गुप्ता ने कहा कि हम एक नई, फुलप्रूफ नीति लाएंगे जो पारदर्शी हो और सरकार के लिए राजस्व पैदा करे। उन्होंने कहा कि नीति ऐसी होगी कि इससे लोगों और समाज को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में आबकारी नीतियाँ ठीक चल रही हैं। हम अलग-अलग राज्यों की इन बेहतरीन आबकारी नीतियों का पालन करेंगे। आप ने नवंबर 2021 में पुरानी आबकारी नीति को बदल दिया और दिल्ली में शराब व्यापार में सुधार के उद्देश्य से नई नीति (2021-22) लागू की। हालाँकि, यह नीति अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों का शिकार हो गई।

दिल्ली में ‘नई एक्साइज पॉलिसी’ लाने की तैयारी में रेखा गुप्ता सरकार
ram