हिन्द स्वराज एवं गांधी मार्ग पर परिचर्चा का आयोजन

ram

जोधपुर। सुमेर पब्लिक लाइब्रेरी पाठक मंच के द्वारा आज महात्मा गांधी द्वारा लिखित हिन्द स्वराज एवं गांधी मार्ग पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सर्व धर्म प्रार्थना की गई। संदीप टांक ने बताया कि हिन्द स्वराज में महात्मा गांधी जिन सवालों के जो उत्तर दिए वो आज भी दिशा देते हैं चाहे मशीनीकरण, स्वराज, राष्ट्रभाषा का प्रश्न हो हिन्द स्वराज पुस्तक देश को दिशा देगी। अशोक चौधरी ने गांधी मार्ग के जनवरी फरवरी अंक पर चर्चा करते हुए कहा कि नया साल हमें नई उमंग तो देता है पर 30 जनवरी की गांधी शहादत की घटना मानवीयता को विचलित कर देती है आज 77 वर्ष बाद भी हम गांधी के सपने को क्रियान्वित नहीं कर पाए हैं। सुर्य प्रताप सिंह ने बताया कि गांधी मार्ग पढ़कर मानवीय संवेदनाएं बढ़ती हैं। युवराज भाटी ने कहा कि गांधी मार्ग पत्रिका को हर युवा को पढ़ना चाहिए। सभी ने मिलकर सुब्बाराव जी का एक चन्द्र एक सुर्य एक धरती आसमान युवा गीत गाया। परिचर्चा में डा. संतोष छापर, गीतेश कुमार, वीरेन्द्र सहित अन्य की भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *