दिल्ली के उत्तर पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में मस्जिद को लेकर विवाद हो रहा है। ब्रह्मपुरी इलाके में मस्जिद के विस्तार किया जा रहा है, जिसके बाद इलाके में पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इस मामले पर पुलिस ने एक बयान भी जारी किया है।पुलिस के मुताबिक विवाद गली नंबर 12 से जुड़ा है जहां अल मतीन मस्जिद के नए एंट्रेंस के निर्माण को लेकर विवाद पैदा हो गया है। पुलिस ने इस मस्जिद निर्माण को लेकर पुलिस चौकसी को बढ़ा दिया है। न्यूज एजेंसी की मानें तो इसे लेकर शिकायत की गई है। शिकायत के बाद नवंबर 2023 में यहां निर्माण कार्य रोका गया था। हालांकि बाद में मस्जिद के ट्रस्टियों द्वारा नवंबर 2024 में दिल्ली नगर निगम से इस निर्माण को मंजूरी मिली थी। मंजूरी मिलने के बाद फरवरी 2025 में इसका निर्माण फिर से शुरु हुआ था।

Delhi के ब्रह्मपुरी में मस्जिद निर्माण पर हो रहा विवाद
ram


