दौसा। आरपीएससी शिक्षक फोरम राजस्थान द्वारा आज 48 असहाय व निर्बल वर्ग कि बालिकाओं को 2100-2100 रूपए नगद,शिक्षण सामग्री व वस्त्र भेंट किए गए। दौसा के निजी मैरिज गार्डन में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व आरएएस अधिकारी व विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे जगमोहन मीणा ने कहा कि असहाय व निर्बल बालिकाओं कि मदद करने से बड़ा और कोई पूण्य कार्य नहीं है हर सामर्थ्यवान व्यक्ति को इस प्रकार की मदद के लिए आगे आना चाहिए, जीवन के कठिन संघर्षों में भी उसका मन विचलित नहीं होता जो जीवन में तमाम दुश्वारियां के बाबजूद असहाय व दुर्बल लोगों कि मदद करते हैं, मीणा ने कहा कि ऐसे लोगों को समाज में एक अलग ही नजरिए से देखा जाता है, आरपीएससी शिक्षक फोरम द्वारा असहाय बालिकाओं कि निरंतर शिक्षा हेतु चलाए जा रहा यह कार्यक्रम वाकई उन बालिकाओं का ही नहीं हम सब के लिए प्रेरणा स्रोत व हौसला बढ़ाने वाला है। प्रदेशाध्यक्ष कर्मचारी महासंघ राजेंद्र सिंह राणा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जब ईश्वर ने हमें मनुष्य का जन्म दिया तभी उसने हमें इस लायक बना दिया और इस जीवन को लोगों की मदद में लगाना चाहिए, मदद नही करने के लिए बहाने तो लाखों मिल जाते हैं पर एक बार किसी की मदद करने से जो सुकून मिलता है वह उन तमाम ऐशो आराम आपको नहीं दे सकते, फोरम का यह कार्यक्रम प्रशासनीय है। भगवान वर्मा जिला अध्यक्ष कर्मचारी महासंघ दौसा ने कहा कि देश के भविष्य के लिए लड़कियों की शिक्षा आवश्यक है क्योंकि महिलाएं अपने बच्चों की पहली शिक्षिका होती है अशिक्षित महिलाएं परिवार के प्रबंधन में योगदान नहीं दे पाती और बच्चों की देखभाल करने में असफल रहती है यह केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि हमारा सब का कर्तव्य बनता है कि एक भी बालिका शिक्षा प्राप्त करने से वंचित नहीं रहे, हम किस प्रकार उनको शिक्षा से जोड़ने में मददगार बन सकते हैं, हमें प्रयास करने चाहिए। जिला अध्यक्ष प्रहलाद फाटक्या ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से असहाय बालिकाओं कि निरंतर शिक्षा हेतु हमारा यह अभियान चल रहा है अब तक लगभग 15 लाख रुपए से अधिक कि राशि 500 से अधिक इस केटेगरी कि बालिकाओं को फोरम द्वारा वितरित कि जा चुकीं हैं।
कार्यक्रम में रंगलाल मीणा एपीसी, अभय सक्सैना, कालूराम मालपुरिया, राजेश निर्माण सहित फोरम पदाधिकारीगण, उपस्थित रहे।

48 असहाय व निर्बल बालिकाओं को 2100-2100 रूपए नगद छात्रवृत्ति के रूप में वितरित
ram