केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर आतिशी और भगवंत मान ने लिखा इलेक्शन कमीशन को पत्र

ram

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जनसभा, पदयात्रा और रैलियों में लगातार हो रहे हमले की कोशिश को लेकर पंजाब और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को पत्र लिखकर उनकी सिक्योरिटी की फिर से मांग की है।दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि हमलावरों को भाजपा और केंद्र शासित दिल्ली पुलिस बचा रही है। बहुत बड़ी साजिश रची जा रही है। अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश है और इस साजिश में दो खिलाड़ी हैं, एक तरफ हैं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जो अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में जाकर हमला करते हैं, पत्थर फेंकते हैं, डंडे लेकर आते हैं, स्पिरिट के स्प्रे करते हैं और दूसरी तरफ हैं अमित शाह के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और दिल्ली पुलिस की जुगलबंदी से अरविंद केजरीवाल की जान लेने की साजिश हो रही है। हम लगातार देख रहे हैं कि एक के बाद एक अरविंद केजरीवाल पर हमले हो रहे हैं। 24 अक्टूबर को विकासपुरी में दिल्ली पुलिस की नाक के नीचे अरविंद केजरीवाल पर हमला हुआ। जब सोशल मीडिया पर जांच करने गए तो हमलावर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता निकला। दिल्ली पुलिस ने कुछ नहीं किया। अरविंद केजरीवाल पर फिर हमला हुआ 30 नवंबर में, जब वह मालवीय नगर में अपने पब्लिक इवेंट के लिए जा रहे थे और वहां पर उन्हें मैन हैंडल करने की, एसॉल्ट करने की कोशिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *