सुमेरपुर। स्थित पुराडा गांव में वर्षगांठ पर महाकालेश्वर एवं रामसापीर मंदिर वर्षगांठ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रामसापीर परिसर में भाजपा सुमेरपुर मंडल अध्यक्ष रविकांत रावल एवं बांकली मंडल अध्यक्ष हनुमंत सिंह राजपुरोहित का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मोहब्बत सिंह और चतुर्भुज सिंह ने बताया कि भाजपा ने इस बार युवाओ को मौक़ा दिया है और हम सब इन युवाओं का मनोबल बढ़ाकर इनके नेत्रत्व में कंधे से कंधा मिलाकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत एवं सशक्त बनाएँगे। हनुमंत सिंह राजपुरोहित को बाँकली मंडल अध्यक्ष बनाने पर प्रदेश नेतृत्व एवं विधायक मंत्री जोराराम कुमावत का आभार प्रकट किया ।
इस मौक़े पर वेनसिंह,उपसरपंच रमेश सिंह,भवानी सिंह,जीवराजसिंह,बसंतसिंह,एडवोकेट अशोक,डूंगरसिंह,युवा नेता मुकेश सिंह,सुमेरसिंह,भीम सिंह,सुरेश राजपुरोहित,भरत राजपुरोहित,जालम सिंह,रतन सिंह,छोगसिंह,सुमेरपुर युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव राजपुरोहित सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे…!

महाकालेश्वर व रामसापीर वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्षों का किया स्वागत
ram