पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड

ram

पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंड जारी रही और दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पंजाब के पठानकोट और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में रात के समय तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा।

फिरोजपुर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस और रूपनगर में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने के साथ दोनों जगह कड़ाके की ठंड रही। लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा।हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सिरसा में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। करनाल में भी कड़ाके की ठंड के बीच न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 6.9 डिग्री सेल्सियस और गुरुग्राम में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *