कांग्रेस ने तय किए 28 उम्मीदवारों के नाम, CM आतिशी के खिलाफ लड़ेंगी अलका लांबा!

ram

कांग्रेस फरवरी में होने वाले दिल्ली चुनाव में कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ अलका लांबा को मैदान में उतार सकती है। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। उम्मीद है कि पार्टी जल्द ही 28 और उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। कांग्रेस ने इस महीने की शुरुआत में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। उसने बादली से दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव को मैदान में उतारा है। पूर्व लोकसभा सदस्य और तीन बार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे, संदीप दीक्षित को नई दिल्ली से मैदान में उतारा गया है, जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कर रहे हैं। कांग्रेस ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारून यूसुफ को बल्लीमारान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार को पटपड़गंज और राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक को वजीरपुर से से उम्मीदवार बनाया है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र आदर्श शास्त्री को द्वारका से उम्मीदवार बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *