अंबेडकर को लेकर नहीं थम रहा सियासी संग्राम

ram

संसद का शीतकालीन सत्र खत्म हो चुका हौ लेकिन बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी तक थम नाम रहा है। कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष भाजपा पर गंभीर आरोप लगा रहा है। वहीं भाजपा की ओर से पलटवार भी किया जा रहा है। इन सबके बीत पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने भी विपक्ष पर तगड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी देशभर में कुछ नाटक कर रही है। अंबेडकर जी के प्रति बहुत प्यार उमड़ गया है। प्रेस वार्ता कर रहे हैं।

रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने देश के महान सपूत डॉ भीमराव अंबेडकर का हमेशा अपमान किया। जिनको संविधान सभा का सदस्य नहीं बनने दिया। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने डॉ भीमराव अंबेडकर को 1952 लोकसभा चुनाव में हरवाया फिर 1954 के उप-चुनाव में हरवाया। जिस कांग्रेस पार्टी ने डॉ भीमराव अंबेडकर को मजबूर किया कि वो देश के कानून मंत्री पद से इस्तीफा दें। जिस कांग्रेस ने डॉ भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न भी नहीं दिया। उन्हें 1989 में भारत रत्न देने का काम भाजपा समर्थित सरकार ने किया। वह कांग्रेस पार्टी आज उनके नाम पर प्रेस वार्ता कर रही है।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस पार्टी, ये पाखंड बंद करो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हाल ही में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रशंसा करना एक खोखले नाटक के अलावा और कुछ नहीं है। कांग्रेस के पिछले कार्य उनके वर्तमान रुख के बिल्कुल विपरीत हैं। पार्टी ने उन्हें संविधान सभा से बाहर कर दिया, चुनावों में हराया और उन पर कानून मंत्री के पद से इस्तीफा देने का दबाव डाला। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, उन्हें भारत रत्न पुरस्कार से भी वंचित कर दिया गया, जो बाद में भाजपा सरकार ने उन्हें प्रदान किया था। हैरानी की बात यह है कि कांग्रेस पार्टी अब राजनीतिक उद्देश्यों के लिए उनकी विरासत का इस्तेमाल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *