चार हजार लोगों की जान चली गई। जिसके जिम्मेदार 30 लोग थे। तो क्या उन 30 लोगों को सजा-ए-मौत दे देना उचित है। जैसा की अमूमन कई बार जिक्र भी होता है कि अबला का रेप कर हत्या कर देने वाले को बीच चौराहे पर खड़ा कर गोली मार देनी चाहिए। ये लोगों की बातें हैं। लेकिन कुछ लोग वाकई इस पर अमल भी करते हैं। दरअसल, हम उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन के बारे में बात कर रहे हैं। किम जोंग उन ने एक साथ 30 अधिकारियों को फांसी के फंदे पर लटका दिया। वजह जानकर आप हैरान भी रह जाएंगे।
किम जोंग उन की अपनी ही सरकार और अपने ही तरीके, खाता न बही जो किम कहे वही सही। किम अपने फैसले और आदेश के लिए हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। कभी किसी आदेश को लेकर तो कभी किसी फैसले को लेकर। लेकिन उसका नया फरमान बिल्कुल ही हैरान कर देने वाला है। दरअसल, पिछले महीने उत्तर कोरिया में भयंकर बाढ़ आई। हजारों घर डूब गए और हजारों लोग बेघर हो गए। लोगों के लिए परेशानी काफी ज्यादा बढ़ गई। बाढ़ को रोकने के लिए किम ने अपने अधिकारियों को आदेश दिए। लेकिन जो जो अधिकारी बाढ़ को रोकने में सफल नहीं हुए उन्हें किम ने एक साथ फांसी पर लटका दिया।