मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत विद्यालय परिसर में किया पौधारोपण

ram

-पर्यावरण संरक्षण की दिशा में 750 पौधे लगाकर सार-संभाल का लिया संकल्प

बूंदी। इको क्लब के तत्वावधान में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, बालचंद पाड़ा में हरियाली तीज के अवसर पर मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आयोजन में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी बूंदी जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल रहे। अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी चतुर्भुज महावर ने की। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी दुर्गा शंकर सोनी रहे। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अग्रवाल ने कहा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में समग्र राज्य में पौधरोपण के द्वारा हरियालो राजस्थान की संकल्पना साकार होगी।ये वातावरण से होने वाले लाभों के प्रति जन-जागृति बढ़ाने व पर्यावरण-संरक्षण की दिशा में सार्थक प्रयास है। अध्यक्षता कर रहे महावर ने सभी को पर्यावरण की रक्षा करने व पेड़-पौधों की सार-संभाल की अपील की।
कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक विजय भान सिंह चौहान ने बताया कि परिसर में आम, जामुन, अशोक, क्रंच, सहजना आदि के 750 पौधे लगाए गये। उपाचार्य नवनीत जैन ने स्वागत भाषण दिया। संचालन व्याख्याता अनुपमा तिवारी ने किया। प्रधानाचार्य अनीता चौहान, रनिंग क्लब अध्यक्ष शक्ति तोषनीवाल, अन्य शिक्षक गण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *