रिकॉर्ड 46.7 डिग्री पर पहुंचा धौलपुर का तापमान, लोगों को घरों में ही रहने की सलाह

ram

धौलपुर। मई महीने में ही गर्मी ने पूरी तरह तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस बार के सीजन में 2 दिन पहले ही धौलपुर जिले में सर्वाधिक तापमान 46.5 डिग्री दर्ज किया गया था। उस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए रविवार को जिले का तापमान 46.7 डिग्री पहुंच गया।

इससे दिन भर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग ने पहले ही मई महीने में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई थी। जिसके बाद से ही धौलपुर जिले में प्रतिदिन तापमान में बढ़ोतरी नजर आ रही है।

रविवार दोपहर 1 बजे धौलपुर में सबसे अधिक तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि जिले का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया है। जिले में प्रतिदिन गर्मी के बढ़ने के संकेत दिए जाने के बाद रविवार को दिनभर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

शहर की मुख्य सड़क दोपहर 11 बजे बाद से ही खाली नजर आई। जिले में सुबह 10 बजे तापमान 42 डिग्री को पार कर गया।

जिले में प्रतिदिन हो रही तापमान में बढ़ोतरी को लेकर मौसम विभाग ने पूर्व में ही अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 10 दिनों तक तापमान में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि होगी। जिसके चलते लोगों को बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *