भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 5001 दीपक से की महाआरती

ram

दौसा – परशुराम सेना महिला वाहिनी सेवा समिति जिला दौसा के द्वारा राम मंदिर में दीपोत्सव धुमधाम से मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष उर्मिला जोशी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परशुराम सेना महिला वाहिनी सेवा समिति ने परशुराम जी जन्मोत्सव पर 5001 दीपक से महाआरती की गई। इसके मुख्य अतिथि 1008 महा मंगलेश्वर श्री अमरदास जी महाराज रहे और भगवान परशुराम जी से राजस्थान में अच्छी बारिश की कामना की। इस अवसर पर करुणा गौतम, सुमित्रा घोषी , प्रदेश मंत्री शशी जोशी,जिला महामंत्री हेमलता गौतम, जिला मंत्री चन्द्रकान्ता हरितवाल, जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा घोषी , जिला उपाध्यक्ष राजकुमारी शर्मा, नवनीत, जिला उपाध्यक्ष बेबी शर्मा, जिला मंत्री भगवती शर्मा, तहसील अध्यक्ष प्रमिला शर्मा, शहर अध्यक्ष इन्द्रा शर्मा, शहर महामंत्री सविता शर्मा, शहर महामंत्री रितु शर्मा,दौसा शहर उपाध्यक्ष पुष्पा शर्मा, सदस्य आरती जोशी, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के संगठन प्रदेश मंत्री अशोक भागोती ,राजस्थान ब्राह्मण महासभा के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष लाटा, व बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *