‘कांग्रेस ने मान ली अपनी हार’, Andhra Pradesh में बोले PM, राज्य के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी

ram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। लोकसभा चुनाव के साथ साथ आंध्र प्रदेश में विधानसभा के भी चुनाव हो रहे है। भाजपा यहां टीडीपी और जनसेना के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए न सिर्फ आगामी लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगा, बल्कि आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी परचम लहराएगा। ‘विकसित आंध्र प्रदेश’, ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने नतीजों से पहले ही चुनाव में हार स्वीकार कर ली है। साथ ही, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को आंध्र प्रदेश की जनता ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। वाईएसआर कांग्रेस के पास पूरे 5 साल थे, लेकिन इस बार उसने बुरी तरह बर्बाद कर दिया और आंध्र प्रदेश को पिछड़ेपन की बेड़ियों में जकड़े रखा। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश ऊर्जा और प्रतिभा से समृद्ध है। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आंध्र प्रदेश की ताकत का लोहा पूरी दुनिया मानती है। आज, जब भारत बड़ी प्रगति कर रहा है, तो आंध्र प्रदेश को भी ऐसा ही करना चाहिए।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के तहत आंध्र प्रदेश का विकास असंभव है। विकास के नाम पर काम शून्य और भ्रष्टाचार शत प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि पूरा देश टीवी पर देख रहा है, झारखंड में ED ने नोटों के पहाड़ खोदकर निकाले हैं। कांग्रेस के मंत्री के निजी सचिव के नौकर के पास से ये नोटों का पहाड़ निकला है। कांग्रेस वालों ने अपने नौकर के घर को काली कमाई का गोदाम बना रखा था ।इससे पहले भी, कांग्रेस के एक सांसद के घर से नोटों का एक पहाड़ मिला था। इतने नोट थे कि मशीनें भी गिनते गिनते थक गई थीं।

उन्होंन सवाल करते हुए कहा कि ऐसा क्यों है कि जिनके पास भी नोटों के पहाड़ मिलते हैं, वो कांग्रेस की फर्स्ट फैमिली के करीबी होते हैं। ऐसा तो नहीं, ये जो पैसे पकड़े जा रहे हैं, वो कहीं सप्लाई होने के लिए रखे थे। कहीं ऐसा तो नहीं, कांग्रेस की फर्स्ट फैमिली ने पूरे देश में काली कमाई के गोदाम बना रखे हैं। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में केंद्र सरकार की परियोजनाओं में जनहित को पटरी से उतारने के लिए देरी की जा रही है। इसलिए, आंध्र प्रदेश में डबल इंजन की सरकार सुनिश्चित करें, ताकि कुछ भी रुका न रहे, कुछ भी अविकसित न रहे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ के शानदार रास्ते पर चलते हुए तेजी से विकास कर रहा है। आपका एक वोट मुसीबतों को अवसर में बदल सकता है। आज पूरा विश्व भारत को लेकर आशावादी है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश के लोगों को कांग्रेस और वाईएसआर कांग्रेस की नकारात्मकता से दूर रहना चाहिए। आंध्र प्रदेश के लोगों को भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करना चाहिए। उन्होंन लोगों से कहा कि सुनिश्चित करें कि आप 13 मई को वोट करें और हमारा समर्थन करें। इस बार आंध्र प्रदेश के पास है मोदी की गारंटी! हमारे प्रत्याशी को जिताएं और विकास होते हुए देखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *