कोटा उत्तर भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने किया कुन्हाड़ी मंडल में जनसंपर्क

ram
जनसंपर्क के दौरान हुआ जोरदार स्वागत
 कोटा : पूर्व विधायक व भाजपा कोटा उत्तर प्रत्याक्षी प्रहलाद गुंजल ने आज कुन्हाड़ी मण्डल क्षेत्र में जनसंपर्क किया। सैकड़ो की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ गुंजल 8:00  से श्री बालाजी मंदिर, बड़गांव से प्रारंभ वार्ड 01 – गणेश पाल, नयाखेड़ा कावार्ड 29- पार्श्वनाथ मल्टी से प्रारम्भ, नान्ता वार्ड 30- करणी नगर, नान्ता, पत्थर मण्डी, मोहनलाल सुखाडिया योजना तक पहुंचे इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ नारे लगाते हुए चल रहे थे। जनसंपर्क मार्ग में व्यापारियों व स्थानीय निवासियों ने गुंजल का जोरदार स्वागत किया व कई जगहों पर फलों से तोला । गुंजल ने संपर्क के दौरान मातृ शक्ति को आव्हान किया की मंत्री शान्ति धारीवाल ने एक बार नही चार चार बार महिलाओ का अपमान किया इस बार मातृ शक्ति इस अपमान का बदला लेने को आतुर है। उन्होंने कहा की गहलोत जो 7 झूठी गारंटिया दे रहें हे उसके बदले पेपरलीक नही होने की, महिला अत्याचार नहीं होने जैसी गारंटिया देनी चाहिएं। गुंजल ने कहा कि राजस्थान में इस बार परिवर्तन होगा झूठे वादों पर बनी सरकार को उखाड़ फेंकने को जनता आतुर है अब पूरे प्रदेश में कमल खिलेगा। इस दौरान भाजपा पार्षद, पूर्व पार्षदों, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *