
बीकानेर। पुत्रवधू के साथ-साथ ससुर ने भी पर्चा दाखिल किया। ऐसा करने से अब बीकानेर संभाग में श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र हॉट सीट बन गया है। दरअसल, शुक्रवार को श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह भाटी की पत्नी पूनम कंवर ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। उनके द्वारा पर्चा भरने के बाद देवी सिंह भाटी ने भी रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया है। भाटी की ओर से पर्चा भरना जिले भर में चर्चा का विषय बन गया है। उधर भाटी का कहना है कि उन्होंने डमी के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया है। यह उनकी अंतिम पारी है। उन्होंने डमी पर्चा इसलिए भरा है कि पार्टी के पुनर्विचार करती है तो प्रत्याशी के लिए व्यवस्था हो सके, अन्यथा पार्टी का निर्णय ही सर्वोपरि होगा। बताया जा रहा है कि भाटी को टिकट नहीं मिलने के पीछे उनकी उम्र है।
बता दें कि देवीसिंह भाटी की हाल ही में अपने घर यानी भाजपा में वापसी हुई है और व श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र से पार्टी से टिकट मांग रहे थे। किंतु भाजपा ने उनकी पुत्रवधू को अपना प्रत्याशी बनाया है।


