मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में डूंगरपुर जिले के 774 युवा नियुक्ति पत्र वितरण से हुए लाभान्वित

ram

जयपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अजमेर में आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश को 16,600 करोड रुपए से अधिक की क्रेडिट कार्ड, सिंचाई,अक्षय ऊर्जा, सड़क एवं अन्य परियोजनाओं के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन कर, एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ (14 वर्ष की बालिका को लगेगा निःशुल्क) तथा 21800 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्रों का वितरण एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना राशि 1000 करोड रुपए का हस्तांतरण कर प्रदेशवासियों को सौगातें दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री का परंपरागत तरीके से स्वागत अभिनंदन करने के पश्चात अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्र सरकार ने राजस्थान प्रदेश को विकास की अनेक सौगातें प्रदान की है। उन्होंने प्रदेश में विगत दो वर्षों में राजकीय क्षेत्र में लगभग सवा लाख से अधिक नियुक्तियां देने, निजी क्षेत्र में लगभग तीन लाख से अधिक नियुक्तियां देने, सवा लाख नियुक्तियों के लिए कैलेंडर जारी करने, पारदर्शिता के साथ लगातार भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर युवाओं को रोजगार प्रदान करने एवं अन्य योजनाओं में प्राप्त की गई उपलब्धियों एवं संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम डूंगरपुर के विजया राजे सिंधिया ऑडिटोरियम में पूर्व सांसद कनकमल कटारा, समाजसेवी बंशीलाल कटारा, जिला कलक्टर डूंगरपुर अंकित कुमार सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से नौ युवाओं को नियुक्ति प्राप्त प्रदान किए गए। इस अवसर पर अधिकारी कर्मचारी तथा नियुक्ति प्राप्त करने वाले युवा मौजूद रहें।

774 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत डूंगरपुर जिले के 774 युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में नौ युवाओं को प्रतीकात्मक रूप से अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *