भीलवाड़ा। गृह रक्षा (होमगार्ड) के 62वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र, भीलवाड़ा के समादेष्टा ललित व्यास के निर्देशन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में रक्तदान शिविर, सेबी (आरबीआई) निवेशक प्रोगाम, खेल-कूद प्रतियोगिताएं, पौधा रोपण और स्वच्छता अभियान शामिल हैं। इसी क्रम में गुरुवार को महात्मा गांधी चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में 21 यूनिट रक्तदान किया गया। साथ ही, शकुन्तला पारीक द्वारा सेबी (आरबीआई) निवेशक प्रोग्राम के माध्यम से स्वयं सेवकों को जागरूक किया गया।
इसके अलावा बुधवार को पुलिस लाइन स्थित होमगार्ड कार्यालय में कमांडेंट ललित बिहारी व्यास, प्लाटून कमाण्डर माधव लाल और शांति लाल के नेतृत्व में विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें कैरम, रस्सी-कस्सी, लंगौरी (सितौलिया), वॉलीबॉल प्रतियोगिता शामिल थीं। कार्यालय परिसर में पौधा रोपण किया गया और गायत्री माता मंदिर परिसर में स्वयं सेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।



