जैसलमेर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार प्रतियोगी परीक्षा-2023 में सफल घोषित होने एवं बोर्ड द्वारा कनिष्ठ लेखाकार पद पर नियुक्ति की अनुशंषा किये जाने पर निदेशालय कोष एवं लेखा राजस्थान, जयपुर द्वारा जैसलमेर जिले को आवंटित कुल 60 कनिष्ठ लेखाकारों में से 57 कनिष्ठ लेखाकारों ने कोष कार्यालय जैसलमेर में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
कोषाधिकारी जैसलमेर देरावरसिंह राठौड़ ने बताया कि इन नवनियुक्त लेखाकर्मियों को आगामी दिनांक 27 मई, 2025 में आईएफएमएस एवं कोष कार्यालय के कार्यकलापों के सन्दर्भ में प्रतिदिन बेहतर ढंग से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण मंें इन सभी नवनियुक्त लेखाकार्मिकों की उपस्थित अनिवार्य रहेगी। उन्होंने नवनियुक्त कनिष्ठ लेखाकारों का मुंह मीठा कर अभिनंदन किया



