ब्यावर। हलवाई मजदूर संगठन पांच दिवसीय दौरे पर ब्यावर से अयोध्या भगवान श्री राम के दर्शन हेतु रवाना हुए। श्री हलवाई मज़दूर संगठन ब्यावर ने सामूहिक यात्रा का आयोजन किया जिसमें आशापुरा माता मंदिर से अयोध्या श्रीराम मंदिर दर्शन के लिए यात्रा ने प्रस्थान किया। हलवाई एसोसिएशन के अध्यक्ष सुगन चंद साहू ने बताया कि हलवाई संगठन के नेतृत्व में 40 सदस्यीय दल ने बस द्वारा अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। यात्रा ब्यावर से मेहंदीपुर बालाजी, अयोध्या, प्रयागराज, काशी विश्वनाथ, मथुरा, वृंदावन भी दर्शन कर धर्म लाभ प्राप्त करेगी। इन सभी धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर यात्रा पांच दिन बाद ब्यावर लौटेगी। इससे पहले आशापुरा माता मंदिर में यात्रा का स्वागत प्रहलाद गुर्जर व बृजेश साहू द्वारा किया गया। यात्रा के दौरान सुगन हलवाई अध्यक्ष हलवाई संगठन ब्यावर, चंपालाल, पूनम, कालू हलवाई, टोनी हलवाई, शिवाजी गुलानिया, बाबूलाल, प्रहलाद, गणेश, जगदीश, कालू छीपा, गोपाल हलवाई, अशोक हलवाई, दीपक हलवाई, अनिल हलवाई, निखिल साहू, प्रीतम साहू, बृजेश साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

ब्यावर से 40 सदस्यीय दल अयोध्या भगवान श्री राम के दर्शन हेतु प्रस्थान, सभी धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर यात्रा पांच दिन बाद ब्यावर लौटेंगे तीर्थ यात्री
ram


