सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में 27 कार्मिकों को मिली पदोन्नति

ram

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत और अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा के निर्देश पर वर्ष 2024-25 की पदोन्नति समिति की बैठक में कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के 27 पदों पर पदोन्नति दी गई। निदेशक आशीष मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 21 कार्मिकों एवं 3 अनुसूचित क्षेत्र के कार्मिकों को पदोन्नति प्रदान की गई। साथ ही वर्ष 2018-19 एवं वर्ष 2023-24 के 3 डेफर कार्मिकों को भी अभिलेख पूर्ति उपरान्त पदोन्नति प्रदान की गई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने पदोन्नत कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *