हिंदी-मराठी विवाद पर बोले उदित नारायण, ‘देश की सभी भाषाओं का हो सम्मान’

ram

मुंबई । महाराष्ट्र में उठे हिंदी और मराठी भाषा विवाद पर उदित नारायण ने संतुलित बयान दिया है। उन्होंने सबसे ‘संस्कृति का सम्मान’ करने की अपील की है।
गायक ने इस मसले पर कहा कि महाराष्ट्र में रहने के कारण स्थानीय भाषा और संस्कृति का सम्मान करना चाहिए। हालांकि, उन्होंने कहा कि लोगों को भारत की अन्य भाषाओं की भी इज्जत करनी चाहिए।
आईएएनएस संग बातचीत में उदित नारायण ने कहा, “अगर आप महाराष्ट्र में रहते हैं, तो आपको मराठी भाषा और वहां की संस्कृति का सम्मान करना चाहिए। लेकिन साथ ही हमें भारत की दूसरी भाषाओं का भी सम्मान करना चाहिए।”
उन्होंने कहा, “हम महाराष्ट्र में रहते हैं और यह मेरी कर्मभूमि है, इसलिए यहां की भाषा खास है। इसके साथ ही, हमारे देश की सभी भाषाएं भी मराठी की तरह ही बराबर सम्मान की हकदार हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *