प्रतापगढ़। जिला कलेक्टर ने सभी जिलेवासियों को रंगों और खुशियों के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने अपील की है कि इस पर्व को पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ मनाएँ। उन्होंने कहा कि होली खेलते समय हर्बल गुलाल का अधिक प्रयोग करें ताकि हमारे पर्यावरण को कोई नुकसान न हो। साथ ही स्थानीय उत्पादों को अपनाकर “वोकल फॉर लोकल” अभियान को आगे बढ़ाएँ। राजीविका से जुड़े स्वयं-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता दें और अपने घरों को सजाने के लिए पारंपरिक माण्डना कला का उपयोग करें। यदि आप हर्बल गुलाल खरीदना चाहते हैं, तो मोबाइल नंबर 9358715562, 9660394518 या 9653974595 पर राजिविका स्वयं सहायता समूह से संपर्क कर सकते है। इससे न केवल हमारे क्षेत्र की कला को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय कलाकारों विशेषकर महिलाओं को आजीविका का अवसर मिलेगा और उनकी आत्मनिर्भरता को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करें और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखें। इस होली पर खुशियों के रंग बिखेरें।

जिला कलक्टर ने दी जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं, हर्बल गुलाल उपयोग करने कि की अपील
ram


